हिंदी दिवस आखिर 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है?
हिंदी भाषा उन भाषाओं की श्रेणी में आती है जो भाषाएं दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं।
महात्मा गांधी ने बोला था की हिंदी जनमानस की भाषा है और इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने के लिए आग्रह किया था।
14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया था।
देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रजी को भी संविधान सभा ने आधिकारिक भाषा घोषित किया था।
राजभाषा घोषित होने के बाद पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
हिंदी दिवस भारत में हिंदी भाषा के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।