बिहार सरकार द्वारा एक नई योजना “बिहार मखाना विकास योजना” को जारी किया गया है जिससे बिहार के किसानों को काफी मदद मिलने वाली है। इस योजना के अंतर्गत बिहार के वो किसान जो मखाना की खेती करते हैं उन्हें सरकार की तरफ से सहायता अनुदान प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा, यदि आप bihar Makhana Vikas Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।
हम आपको बताएंगे कि इस योजना में कैसे आवेदन करना है, कौन कौन से दस्तावेज लगेंगे। बिहार मखाना विकास योजना के लाभ, लक्ष्य, आदि। ये सभी जानकारी अगर आपको चाहिए तो आपको इस ब्लॉग को पूरा पढ़ना होगा और अगर अच्छा लगे तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी जरूर शेयर करना
Bihar Makhana Vikas Yojana 2022 Overview
योजना का नाम | बिहार मखाना विकास योजना |
किस राज्य के लिए | बिहार |
लाभार्थी | बिहार के किसान |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग |
उद्देश्य | मखानों के उत्पादन को बढ़ाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
कौन आवेदन कर सकता है | बिहार के किसान जो मखाने की खेती करते हों |
एप्लीकेशन फॉर्म प्रारंभ | 5 सितंबर 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 सितंबर 2022 |
Join Telegram Channel | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | http://horticulture.bihar.gov.in/ |
बिहार मखाना विकास योजना क्या है? [Bihar Makhana Vikas Yojana kya hai]
बिहार मखाना विकास योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई हुई एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से मखाना के उच्च कोटि के बीजों का उत्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही मखाना के अच्छे गुणवत्ता वाले बीजों की पहचान और उनकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। बिहार सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना के माध्यम से मखानों के उत्पादन को बढ़ाया जाए। बिहार मखाना विकास योजना 2022 से हर वो बिहार का किसान लाभ ले पाएगा जो मखाना की खेती करते हैं।
Bihar Makhana Vikas Yojana के अंतर्गत बिहार के किसान को मखानों की खेती करने पर सब्सिडी की पूरी लागत का 75 प्रतिशत (72,750) का सहायता अनुदान प्रदान किया जाएगा।
बिहार मखाना विकास योजना के अंर्तगत बिहार राज्य के 8 जिलों को लाभ मिलने वाला है। ये 8 जिले कुछ इस प्रकार हैं – कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, एवं दरभंगा।
बिहार मखाना विकास योजना का उद्देश्य
- इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है कि वो बिहार राज्य में मखानों का उत्पादन बढ़ा सके।
- इस योजना के तहत मखानों के उच्च कोटि के बीज को का अत्याधिक उत्पादन किया जाएगा।
- मखाना के अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की पहचान करके उनकी क्षमता को बढ़ाकर मखाने की खेती में बढ़ोत्तरी करना ही बिहार मखाना विकास योजना 2022 का सर्वोपरीय लक्ष्य है।
- शुरुआत में इस योजना को बिहार के 8 जिलों में लागू किया जाएगा।
- कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, एवं दरभंगा जिलों में बिहार मखाना विकास योजना का लाभ देखने को मिलेगा
- बिहार मखाना विकास योजना 2022 के माध्यम से मखानों के उत्पादन को 16 क्विंटल / हेक्टर से बढ़ाकर 28 क्विंटल / हेक्टेयर तक बढ़ाया जायेगा।
🚨 यह भी पढ़ें:- Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana 2022 in hindi
बिहार मखाना विकास योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना के माध्यम से बिहार में मखाने की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन किया जाएगा जिससे मखाने की उत्पादन में वृद्धि की जा सके।
- मखाना उत्पादन में वृद्धि करने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों को उपयोग में लिया जायेगा।
- बिहार मखाना विकास योजना 2022 के माध्यम से मखानों के उत्पादन को 16 क्विंटल / हेक्टर से बढ़ाकर 28 क्विंटल / हेक्टेयर तक बढ़ाया जायेगा।
- इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा।
- बिहार में किसानों को मखाने की खेती (सब्सिडी) की कुल लागत का 75 प्रतिशत या अधिकतम 72,750 रुपए का सहायता अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- Bihar Makhana Vikas Yojana में चयन हेतु जिला के लक्ष्य के तहत 16% अनुसूचित जाति (SC) तथा 1% अनुसूचित जनजाति (ST) की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
- इस योजना में चुने जाने के लिए प्रत्येक वर्ग से 30 प्रतिशत महिलाओं को भागीदारी सुनाश्चित की जाएगी जिससे महिलाओं आगे बढ़ने में सहायता मिल सके।
- जो भी किसान बिहार मखाना विकास योजना के अंतर्गत चुने जाएंगे उन्हें नियमानुसार सहायतानुदान DBT कार्यक्रम के तहत् CFMS द्वारा भुगतान कराया जायेगा।
बिहार मखाना विकास योजना में किन जिलों को मिलेगा लाभ ?
बिहार मखाना विकास योजना में निम्नलिखित 8 जिलों को लाभ मिल सकता है –
- कटिहार
- दरभंगा
- सुपौल
- किशनगंज
- पूर्णिया
- सहरसा
- अररिया
- पश्चिम चम्पारण
- मधेपुरा
- मधुबनी
- सीतामढ़ी
बिहार मखाना विकास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
बिहार मखाना विकास योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। नीचे आपको लिस्ट मिल जायेगी जिसमें हमने सभी जरूरी दस्तावेजों के बारे में बता रखा है।
- Kisan Registration
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- भूमि से संबंधित दस्तावेज
- पैन कार्ड
- फोटो
- बैंक पासबुक
बिहार मखाना विकास योजना की महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)
एप्लीकेशन फॉर्म शुरू | 5 सितंबर 2022 |
Bihar Makhana Vikas Yojana में आवेदन की अंतिम तिथि | 20 सितंबर 2022 |
🚨 यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विद्या संबल योजना राजस्थान 2022 ऑनलाइन आवेदन
बिहार मखाना विकास योजना में कितनी अनुदान राशि प्रदान कि जायेगी?
अवयव | इकाई लागत | सहायतानुसार |
मखाना के उच्च प्रजाति के बीज का प्रत्यक्षण | 97,000/- रूपये प्रति हेक्टेयर | पूरी लागत मूल्य का 75 प्रतिशत या अधिकतम 72,750/- रूपये प्रति हेक्टेयर |
मखाना विकास योजना बिहार के लिए बीज कहां से मिलेगा
मखाना विकास योजना के अंतर्गत मखाना के बीज के श्रोत के लिए निम्नलिखित जगह निर्धारित की गई है
- भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय ,पूर्णिया (सबौर मखाना-1)
- मखाना अनुसंधान केंद्र ,दरभंगा (स्वर्ण वैदेही)
बिहार मखाना विकास योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? [How To Online Apply Bihar Makhana Vikas Yojana 2022]
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा यहां पर आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे आपको दूसरे वाले ऑप्शन “योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करें” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक और पेज खुलेगा और वहां पर आपके सामने बहुत सारी योजना दिखेंगी आपको “मखाना विकास योजना” पर के अंतर्गत “आवेदन करें” बटन पर क्लिक करना है।
- आवेदन करें बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा यहां पर आपको बॉक्स पर टिक करके “Agree and Continue” पर क्लिक कर देना है।
- इतना करते ही एक और पेज खुलेगा यहां पर आपको किसान पंजीकरण संख्या डालनी है। पंजीकरण संख्या डालने के बाद आपको “विवरण प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को आपको सही सही भर देना है।
- एप्लिकेशन फॉर्म के साथ आपको जरूरी दस्तावेज भी लगा देने हैं और इसके बाद सबमिट पर क्लिक करना है।
- इतना करते ही आपका बिहार मखाना विकास योजना में आवेदन सफलतापूर्वक हो जायेगा।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, आज के आर्टिकल में हमने आपको बिहार मखाना विकास योजना के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है। मैं आशा करता हूं की हमारी ये आर्टिकल आपके मदद आया होगा और आपको अच्छा लगा होगा। अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा है या आपको इस आर्टिकल से जानकारी मिली है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों, परिवार और व्हाट्सएप ग्रुप पर जरूर शेयर करें 🤗। यदि आपको हमारे इस आर्टिकल में कोई कमी दिख रही है या आपका कोई सवाल है इस योजना से संबंधित तो आप हमें नीचे कमेंट के द्वारा बता सकते हैं हम 24 घंटे के अंदर आपको जवाब देने की कोशिश करेंगे।
🔥🔥 Important Links 🔥🔥
Join Telegram Channel | Click Here |
Bihar Sarkar Official Website | Click Here |
ऑफिशियल वेबसाइट | Click Here |
FAQ
Q. बिहार मखाना विकास योजना क्या है?
Ans. बिहार मखाना विकास योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई हुई एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से मखाना के उच्च कोटि के बीजों का उत्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही मखाना के अच्छे गुणवत्ता वाले बीजों की पहचान और उनकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
Q. बिहार मखाना विकास योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans. बिहार का हर वो किसान जो मखाने की खेती करता हो इस योजना में आवेदन कर सकता है।
Q. बिहार मखाना विकास योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. बिहार मखाना विकास योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2022 है।
Q. बिहार मखाना विकास योजना से किसानों को क्या लाभ मिलेगा?
Ans. बिहार मखाना विकास योजना से किसानों को मखाने की खेती की पूरी लागत मूल्य का 75 प्रतिशत या अधिकतम 72,750/- रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान सहायता प्रदान किए जायेगा।
✅ अन्य पढ़ें:-
👉 FCI Assistant Grade 3 Recruitment 2022 Notification PDF Out
👉 Tata Capital Pankh Scholarship 2022-23 Apply Online
👉 SSC CGL क्या है- पूरी जानकारी
👉 Vidhyadhan Scholarship Program for Class 10 Passed Students 2022
3 thoughts on “Bihar Makhana Vikas Yojana 2022 | बिहार मखाना विकास योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू”